कानपुर। जूही थाना क्षेत्र में रविवार शाम को बस बैक कराते समय दो बसों के बीच दब जाने से खलासी छोटू की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि सेवानिवृत्त दारोगा मधुसूदन का मां भवानी बस सर्विस के नाम से ट्रैवल्स है। इनकी बसें साइट नंबर वन स्थित आयुर्वेदिक पार्क में खड़ी होती हैं। रविवार शाम को कासगंज निवासी खलासी छोटू बस बैक करा रहा था। तभी वह दो बसों के बीच दब गया। मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)