फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: केशव प्रसाद ने कन्नौज घटना पर दी प्रतिक्रिया, बोले- नवाब सिंह से अखिलेश के रिश्ते जगजाहिर

Wed, 14 Aug 2024 05:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कन्नौज में बच्ची के साथ हुई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नवाब सिंह यादव से अखिलेश के रिश्ते जगजाहिर हैं।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर में सोमवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा कि प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने सीसामऊ सीट का विशेष रूप से जिक्र किया। कहा कि यहां पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। इस मौके पर कन्नौज में बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुप्पी को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि सभी जानते हैं कि इस घटना के मुख्य आरोपी नवाब सिंह और अखिलेश के रिश्ते कैसे हैं।

इस बीच बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद वहां के हालत को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। कहा कि वहां पर हिंदुओं को हर तरह से नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय और भारत सरकार प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि हर देश की सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं, सिख, ईसाई आदि धर्म के लोगों को सुरक्षा दे। कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र को एकजुट करने का अभियान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें