माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। केडीए के प्रवर्तन दस्ते ने शहर के बाहरी हिस्सों पर किए जा रहे अवैध निर्माणों पर सोमवार को कार्रवाई की। केडीए के जनसंपर्क अधिकारी एसबी राय ने बताया कि ब्लू वर्ल्ड पार्क बिठूर परिसर में मोहित सचान की ओर से 14 भूखंडों की कॉलोनी बनाई जा रही थी। काम रोकने की नोटिस के बावजूद निर्माण जारी रहने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार बिठूर मंधना रोड स्वर्ण जयंती विहार फेस 3 के टिक्कन पुरवा और भवन संख्या 16 बी गज्जू पुरवा जाजमऊ में कराए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है। इस दौरान अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा, संयुक्त सचिव केके सिंह, सहायक अभियंता तेजवीर सिंह, अवर अभियंता जैन पांडे य, सीके चतुर्वेदी समेत प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा।