फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: सेना के पराक्रम और शौर्य का दिन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों को किया सम्मानित

Tue, 26 Jul 2022 06:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

26 जुलाई, 1999 के दिन ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में विजय हासिल की थी। कारगिल विजय दिवस, कारगिल युद्ध में भारत की स्वर्णिम और महान विजय गाथा की बानगी है। इस युद्ध  में शहीद हुए नायकों के सम्मान में शहरभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
कानपुर कैंट में पुष्पांजलि समारोह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

23वें कारगिल विजय दिवस पर युद्ध स्मारक, कानपुर कैंट में पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वीर नारियों को सम्मानित किया गया। युद्घ स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। जांबाजों के बलिदान को याद किया गया।

विज्ञापन

इस अवसर पर बताया गया कि ऑपरेशन विजय दुनिया के सबसे दुर्गम इलाके में लड़ी गई वीरता की लड़ाई और वीरता की गौरव गाथा है। इस दिन भारतीय सशस्त्र बलों ने मौसम की स्थिति से जूझते हुए बर्फीली चोटियों की खड़ी ढलानों पर बहादुरी और वीरता के साथ लड़ाई लड़ी।
हमारे वीरों ने  दुश्मन के मंसूबों को परास्त किया। लगभग 16000 फीट की ऊंचाई पर यह युद्घ लड़ा गया था। जिसमें 1042 पाकिस्तानी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई थी और 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। समारोह में चार वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सेना के तमाम अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन

शहीदों को किया याद
कारगिल विजय दिवस पर लायन क्लब सुमंगल की ओर से मोतीझील में कैंडल जलाकर शहीदों का नमन किया गया। कहा गया कि उन वीरों ने अपने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस मौके पर चार्टर अध्यक्ष वाईएस गर्ग, रवि श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव आदि थे।

शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों का जिलाधिकारी ने किया अभिवादन
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण बंधु के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी विशाख जी से भेंट कर विजय दिवस स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर  जिला सैनिक कल्याण बंधु के उपाध्यक्ष मेजर योगेंद्र सिंह कटियार ( से.नि.) ने सभी पूर्व सैनिकों से परिचय कराया। साथ ही, युद्ध क्षेत्र में दी हुई सेवाओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस अवसर में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों की पत्नियां भी उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी ने उनका हाथ जोड़ कर सभी का अभिवादन किया।

कला मंच के द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित
कानपुर मे संचालित पंजीकृत संस्था कला मंच की सचिव श्रीमती प्रभा मिश्रा द्वारा पनकी स्थित केंद्रीय कार्यालय मे कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर वीर शहिदों को भावपूर्वक श्रदांजलि देते हुए स्मरण किया गया। देशभक्ति गीतों को गाकर भारत की मातृभूमि पर बलिदान हुए वीर शहीदों को याद कर नमन किया गया।
विज्ञापन

101 पौधे लगाकर शहीदों को किया याद
बर्रा-दो, वार्ड 51 के अंतर्गत टीटी पार्क में कारगिल पार्क विजय दिवस के अवसर पर अजय कपूर ने 101 पौधे लगाकर अमर शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो सैनिक हमारी रक्षा के लिए देश की सीमा पर रात दिन हमारी रक्षा करते हैं। हमें उनकी याद में वृक्ष लगाकर उनको श्रद्धांजलि देना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद नीतू मिश्रा ने वृक्ष लगाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें