28 अप्रैल से बोर्ड प्रैक्टिकल
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल 28 अप्रैल से शुरू होंगे। 28 अप्रैल से 4 मई के बीच विद्यालय में प्रैक्टिकल को पूरा कराना होगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी यह जानकारी डीआईओएस सतीश तिवारी ने दी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम से की जाएगी। कंट्रोल रूम में नोडल अफसर तैनात रहेंगे। जिन विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी हैं वहां पर पर्यवेक्षक की तैनाती की जाएगी।