फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गए किसान की ठंड लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। महोबकंठ थानांतर्गत ग्राम काशीपूरा के किसान की ठंड लगने मौत हो गई। किसान कमलेश रैकवार (36) पुत्र रामभरोसे गुरुवार की शाम को खेत की रखवाली करने गया था। तभी ठंड लग जाने से उसे अचानक खेतों में उल्टियां होने लगी और सीने में तेजी से दर्द उठा तो मुश्किल से वह घर पहुंचा। और अपनी पत्नी अन्नू को जगाकर बताया कि मुझे ठंड लग गई मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा है। पत्नी ने दवा दी और लेट और उसकी मौत हो गई। मृतक किसान के दो बीघा खेत है जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। किसान की मौत पर पत्नी और बेटी का रो रो कर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान काशीपुरा ने किसान की मौत की सूचना एसडीएम व लेखपाल को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें