फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसवीएम के पांचवें एचओडी को कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की चपेट में जीएसवीएम के पांचवें एचओडी माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पर कोरोना का हमला जारी है। बुधवार को सात और डाक्टरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कालेज के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके पहले उनकी पत्नी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की नोडल अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आईं थी। इसके अलावा माइक्रो बायोलॉजी विभागाध्यक्ष के सैम्पल में फिर कोरोना की पुष्टि हुई है। अब तक मेडिकल कॉलेज के पांच विभागाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं । सीनियर और जूनियर मिलाकर कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या सौ पार कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें