फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को मुठभेड़ में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की बुधवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायर झोंक दिया जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कल्याणपुर के बरासिरोही इलाके में सोमवार देर शाम आकाश नाम के शख्स ने पड़ोस में रहने वाली आठ साल की बच्ची को अगवा कर लिया था। सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया बुधवार तड़के बारासिरोही में नहर के पास आरोपी खड़ा हुआ था। तभी वहां पुलिसकर्मी पहुंचे। उनको देखकर वह भागने लगा और पुलिस की तरफ फायर झोंक दिया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा उधर पीड़ित बच्ची का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें