कानपुर।
बारासिरोही में किराए के एक मकान में परिवार रहता है। एडीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार देर शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी इलाकाई निवासी आकाश उसको बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पर दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।