फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीजन का सबसे ठंडा दिन 5 डिग्री गिरा दिन का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्फीली हवाओं की वजह से ठंडी का पारा लगातार नीचे जा रहा है इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान सोमवार को 5 डिग्री सेल्सियस घटकर 11.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि न्यूनतम पारा पिछले 3 दिनों से 4 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। अधिकतम तापमान आज के निर्धारित तापमान की अपेक्षा 8.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जब्ती न्यूनतम तापमान आज के निर्धारित तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक शीतलहर और ठंड का असर जारी रहेगा। स्थानीय शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉक्टर एसएन पांडे के अनुसार चक्रवाती हवाओं की वजह से 12 दिनों दिन लुढ़क रहा है। जाने की वजह से इस बीच जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 2 दिनों से महानगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में धूप नाम मात्र के निकलने से जाड़ा लोगों को और परेशान कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर से विकसित होने लगेगा जिससे 22 और 23 के बीच हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इस बीच सोमवार को पूरे दिन 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग की चेतावनी 20 तक कड़ाके की ठंड कानपुर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 20 जनवरी, के बीच मध्यम से घने कोहरे छाए रहने के साथ ही दिन व रात्रि के मौसम में कड़ाके की ठंड पड़ने और ठंडी हवायें चलने के आसार है। विभाग की तरफ से किसानों को कहा गया है कि वे गेहूं, सरसों, आलू एवं सब्जियों जैसी फसलों में सिंचाई का कार्य दिन के समय करें साथ ही ठण्ड से बचाव के लिए अलाव जलाये, गर्म कपड़े पहने तथा आवश्यक कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकले ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें