फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर ज़ू का आकर्षण बनीं ये ‘जंगली बिल्ली’

Sun, 30 Oct 2016 12:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिल्लियों की यह प्रजाति संरक्षित है और पूर्वोत्तर राज्यों में पाई जाती है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर ज़ू का आकर्षण ‘जंगली बिल्ली’ बनी हुईं हैं। गुवाहाटी चिड़ियाघर से आईं दो जोड़ी लेपर्ड कैट को चिड़ियाघर के बाड़ों में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां दर्शकों ने बाड़ों में आईं तेंदुए जैसी दिखने वाली बाघ बिल्लियों की अठखेलियां देखीं।  एक सप्ताह तक अस्पताल में रखने के बाद दो नर और दो मादा लेपर्ड कैट को बाड़ों में डाला गया है। आकार में छोटी लेकिन देखने में तेंदुए जैसी इन तेंदुआ प्रजाति की बिल्लियों का हाव-भाव और हरकतें भी तेंदुए जैसी हैं। कानपुर जू निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि यह प्रजाति भी संरक्षित है और पूर्वोत्तर राज्यों में पाई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें