कानपुर। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) के माध्यम से आने वाली शिकायतों के निस्तारण में कानपुर जोन की पुलिस ने लगातार 11वीं बार बाजी मारी है। जुलाई महीने में फिर पहली रैंक आई है। सितंबर 2024 से जोन पहले पायदान पर बना है। वहीं रेंज स्तर पर कानपुर और झांसी रेंज ने संयुक्त रूप से पहली रैंकिंग हासिल की। आईजीआरएस के अंतर्गत आने वाली शिकायतों की हर बिंदुओं पर समीक्षा की जाती है। इसमें वादी की संतुष्टि और कार्रवाई की समय सीमा शामिल है। कानपुर जोन की पुलिस ने जुलाई माह की हुई समीक्षा में पहली रैंक हासिल की है। (ब्यूरो)