किदवई नगर थाना क्षेत्र के पराग डेयरी के सामने सड़क हादसा हुआ। रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप लोडर ने सामने से आ रही कार में मारी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण कि कार के एयरबैग तक खुल गए, जबकि कार में बैठा युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने लोडर चालक को मौके पर पकड़कर पुलिस को सूचना दी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जाम खुलवाकर मामले को शांत कराया।