नरवल थानाक्षेत्र के पनौरी रोड पर बुधवार दोपहर ई-ऑटो चार्जिंग के लिए लगाते समय करंट की चपेट में आने से मोहम्मद इश्तियाक उर्फ मदारी (30) की मौत हो गई। नरवल थानाप्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे डायल-112 पर सद्दाम ने सूचना दी कि एसडी मेमोरियल स्कूल के पास करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में उसकी पत्नी शाइमा ने तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।