सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम समाधी पुलिया के पास शराब के लिए रुपये देने से मना करने पर नशे में धुत एक युवक ने राह चलते मजदूर के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। बिनगवां निवासी लवकुश रविवार रात समाधी पुलिया से घर लौट रहा था। इस बीच शराब के नशे में सामने से आ रहे एक युवक ने गालीगलौज करते हुए मजदूर के चेहरे पर चाकू से कई वार किए। चीखपुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उस्मानपुर निवासी नितिन कोरी बताया। आरोपी ने बताया कि उसने मजदूर से शराब के लिए रुपये मांगे थे। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत सिंह बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।