सचेंडी में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सचेंडी के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती के अनुसार उसके पिता प्राइवेट फैक्टरी में कार्यरत हैं। मां मजदूरी करती हैं। पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2025 में इंटर करने के बाद से वह घर पर ही रहती है। इस बीच क्षेत्र के रहने वाले नागेंद्र के भांजे राजाजीपुरम लखनऊ निवासी आर्यन सिंह से उसकी दोस्ती हो गई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।