दिव्या सिंह उर्फ शानू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में सोमवार रात 21 वर्षीय दिव्या सिंह उर्फ शानू ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, युवती अपनी बड़ी बहन की जबरन शादी के दबाव में तनाव में थी। दिव्या की मां की एक साल पहले मौत हो चुकी है जबकि पिता मनोज शराब पीने के आदी है और घर से लापता हैं। आरोप है कि उन्नाव निवासी मामा ने बड़ी बहन शिम्मी की शराब का आदी युवक से तय की। इस कारण दिव्या और मामा के बीच बहस हुई थी। इसी तनाव के चलते उसने सोमवार रात अपनी जान दे दी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।