कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम वाटर पार्क में महिला मित्र से मिलने आए कोयलानगर निवासी अमन को बुधवार को बाइक सवार युवकों ने बेरहमी से पीट दिया। 10 हजार रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। नौबस्ता थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि गौरव, दीपक, अविरल, सुमित आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।