फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: युवक ने फंदा लगा दी जान, कहता था- कान में किसी की आवाज आती है, आत्महत्या के लिए उकसा रहा

Wed, 23 Sep 2026 11:42 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजा कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बादशाहीनाका में मानसिक तनाव में चल रहे प्राइवेट कर्मी राजा कश्यप (22) ने फंदा लगाकर जान दे दी। नौघड़ा निवासी राजा के छोटे भाई पीयूष और कृष्णा ने बताया कि तीन माह से वह अजीब और बहकी हुई बातें करता था। कहता था कि कान में किसी की आवाज आती है जो आत्महत्या के लिए उकसा रहा है। डॉक्टर से इलाज भी चल रहा था। मंगलवार रात उसने फंदे से लटककर जान दे दी। बादशाहीनाका थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने मानसिक तनाव में आकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें