फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चकेरी में फ्लाईओवर के नीचे मिला युवक का शव, माता-पिता की हो चुकी है मौत

Tue, 13 Oct 2026 09:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी थानाक्षेत्र के पीएसी फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार शाम युवक का शव मिला। सनिगवां के गणेशपुर निवासी अभिषेक वर्मा (27) नशे का आदी था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह मजदूरी कर गुजारा करता था। मृतक के परिवार में दो बहनें खुशी और लाडो के अलावा भाई अंकित है। बताया गया कि माता-पिता की मौत के बाद अभिषेक नशे का आदी हो गया था। वह घर भी नहीं जाता था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें