बिधनू थानाक्षेत्र के हाजीपुर गांव पत्नी से विवाद के बाद ओमप्रकाश के बेटे सुरजीत (19) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव छत में पड़ी बल्ली में साड़ी के सहारे लटकता मिला। ओमप्रकाश छह भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी छह माह पहले बर्रा गांव निवासी तान्या से हुई थी। मंगलवार देर शाम मजदूरी करके घर लौटे सुरजीत का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजन जब उसे देखने कमरे में गए ता उसका शव छत में पड़ी बल्ली में साड़ी के सहारे लटकता मिला। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया मृतक के परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से मना कर दिया। कागजी कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।