कानपुर में किदवई नगर चौराहा पर मंगलवार को मजदूरों को एक पंखे जैसा ड्रोन मिला, जिसे उन्होंने कब्जे में लेकर पिंक चौकी पुलिस को सौंप दिया। मजदूरों के मुताबिक, जब उन्हें यह ड्रोन मिला तो वह चालू हालत में था। इस घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि बिना किसी अनुमति के इस घनी आबादी वाले इलाके में ड्रोन कौन उड़ा रहा था। नयापुरवा के मार्बल मार्केट में काम करने वाले मजदूर कुलदीप ने ही इस ड्रोन को पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।