फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा घायल

Mon, 24 Nov 2025 10:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फुफुवार गांव के संपर्क मार्ग पर रविवार रात ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार महिला की माैत हो गई जबकि भतीजा घायल हो गया। हाथीपुर गांव निवासी किसान फरीद खान ने बताया कि उनकी पत्नी इमराना (39) भतीजे निहाल के साथ रविवार रात करीब आठ बजे फुफुवार संपर्क मार्ग होते हुए टौंस जा रही थी। गांव के मोड़ पर पयार लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे टक्कर मारते हुए खेत में पलट गई। परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। इमराना के बेटे वैश और बेटी मुन्नी रो रोकर बेहाल रहे। परिजनों का आरोप है कि चालक नौसिखिया था। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। चालक का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें