फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मोटे मुनाफे के चक्कर में महिला ने गंवाए डेढ़ लाख, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 20 Jan 2025 07:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्नलगंज के जीआईसी परिसर निवासी महिला से मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोनयाली सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने फेसबुक के जरिये क्रूड ऑयल कंपनी के संचालक से संपर्क किया था। कॉल रिसीव करने वाले शख्स ने उन्हें घर बैठे रुपये कमाने की बात कहते हुए अपनी कंपनी में रुपये निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। शातिर ने उन्हें टेलीग्राम एप के माध्यम से एक एप डाउनलोड कराया। आरोप है कि एप डाउनलोड करते ही उनके खाते से 30 हजार रुपये कट गए। कंपनी के कर्मियों से शिकायत की तो उन लोगों ने मैसेंजर पर लिंक भेजकर एप को सोनयाली के मोबाइल में डाउनलोड करा दिया, जिसके बाद 16 और 17 जनवरी के बीच उनके खाते से 1.20 लाख रुपये और निकल गए। पीड़िता ने शातिर के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें