सचेंडी भीमसेन के साकेतनगर रेवड़ी अड्डा निवासी वेल्डिंग कारीगर राघवेंद्र सिंह अपने बेटों रघुवर, अरविल और लवकुश के साथ किराये के मकान में रहते हैं। मंगलवार शाम राघवेंद्र अपने बेटे रघुवर के साथ पास के गांव रेवड़ी निवासी माता-पिता और भाई से मिलने गए थे। रात होने पर वहीं रुक गए। घर पर उनकी पत्नी पत्नी ज्ञानवती (42) बेटे अरविल और लवकुश के साथ थीं। सुबह अरविल, मां ज्ञानवती के कमरे में पहुंचा तो उनका शव दीवार में लगे कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता दिखा। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने राघवेंद्र पर विवाद के बाद उन्हें शराब पीकर पीटने का आरोप लगाया। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।