फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डीजे पर जमकर थरकीं, फिर फंदा लगा दी जान, परिजन नहीं बता सके घटना की वजह

Sun, 19 Apr 2026 09:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राधा सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरवल थाना क्षेत्र के पनौरी गांव निवासी दीपक सिंह की पत्नी राधा सिंह (30) ने शनिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के चाचा लाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात परिवार के सभी लोग पड़ोस में ताऊ के बेटे मोहित सिंह की शादी की सालगिरह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां राधा के साथ परिजनों ने डीजे पर जमकर डांस किया। वह बहुत खुश थी किसी प्रकार का तनाव नहीं दिखा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह घर गई और खुदकुशी कर ली। चाचा ने बताया कि चकेरी के मवैया निवासी राधा ने 2019 में शादी की थी। उनका एक बेटा गौरविक है। घटना की जानकारी पाकर पिता जितेंद्र सिंह बदहवास हो गए। नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया परिजन खुदकुशी के पीछे का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें