कानपुर में महाराजपुर के कमालपुर गांव में शनिवार सुबह धान के खेत में लहूलुहान हालत में महिला का शव मिला। पति मौके से फरार है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार तड़के कमालपुर निवासी संजय यादव (45) पत्नी अनीता (40) के साथ अपने खेत में धान कूटने गया था। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। जिस पर संजय यादव ने अनीता की ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन कर रही है।