फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मामूली विवाद पर महिला से मारपीट, छेड़खानी कर कपड़े फाड़े, तीन पर रिपोर्ट

Tue, 11 Nov 2025 08:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
अनवरगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर महिला ने इलाके के तीन लोगों पर पीटकर छेड़खानी व कपड़े फाड़कर अर्द्धनग्न कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर को टॉयलेट के उपयोग को लेकर इलाके की अनीता सिंह के परिवार से कहासुनी हो गई। आरोपी अनीता, ज्योति और राज ने गालीगलौज की। युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध किया तो परिवार ने पीट दिया और मिलकर कपड़े फाड़ दिए। पड़ोसियों ने बीचबचाव कर उन्हें चादर ओढ़ाकर जान बचाई। इस बीच कान की बाली भी गायब हो गई। अनवरगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें