नवाबगंज थानाक्षेत्र के गड़रियनपुरवा में पत्नी की माैत के मामले में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमेठी के थाना फुरसतगंज के ब्रह्मनी निवासी फूलमती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बेटी रेखा की शादी 24 अप्रैल 2016 को रायबरेली के थाना नसीराबाद के पूरे बीजे निवासी गंगाराम से की थी। बेटी-दामाद नवाबगंज के गड़रियनपुरवा में रहकर जीवन यापन करते थे। आरोप है कि गंगाराम आए दिन बेटी को मारता पीटता था। इसी कारण सात सितंबर को बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि मां की तहरीर पर गंगाराम के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।