फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रेमिका से रिश्ता टूटा तो युवक ने दिन रात शराब पीकर दी जान

Mon, 09 Jun 2025 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जूही थानाक्षेत्र में हमीरपुर रोड निवासी जैनेंद्र कुमार (38) फैक्टि्रयों में डाई का काम करता था। लखनऊ निवासी मामा अशोक ने बताया कि भांजे का पिछले दो-तीन सलों से शुक्लागंज निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इस बात जानकारी हुई तो वह एक सप्ताह पहले लोग युवती के घर युवक का रिश्ता लेकर पहुंचे। जहां किसी बात को लेकर रिश्ता टूट गया। युवती के परिजनों ने शादी करने के लिए साफ मना कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर जैनेंद्र अवसाद में चला गया। परिजनों ने बताया कि काम धंधा छोड़कर रिश्ता टूटने के गम में दिन रात शराब पी रहा था। रविवार रात उसकी हालत बिगड़ी को परिजन लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चार भाइयों में जैनेंद्र तीसरे नंबर का था। घटना के बाद मां सुनीता बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें