यूथ ओलंपिक गेम्स-2025 में भारोत्तोलन प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
कानपुर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में यूथ ओलंपिक गेम्स-2025 में भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। नवाबगंज स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों से आए युवा खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया और पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सुमन चंदोला, कानपुर भारोत्तोलन संघ के सचिव कौशलेंद्र सिंह, और वैभव गौड़ ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।