फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खोदाई से टूटी जलकल की पाइप लाइन, सड़क धंसी, 10,000 की आबादी को नहीं मिला पानी

Sat, 22 Nov 2025 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पानी के तेज बहाव से धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छपेड़ा पुलिया में खोदाई में जलकल की मुख्य पाइप लाइन टूट गई। पानी भरने से सड़क भी धंस गई। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर जलकल ने पानी की आपूर्ति बंद कराई। अधिकारी ने रविवार से मरम्मत कराने की बात कही है। वार्ड-52, गीतानगर में छपेड़ा पुलिया चौराहा पर शुक्रवार रात खोदाई कर पाइप डाले जा रहे थे। इस दौरान जलकल की मुख्य पाइप लाइन टूट गई। शनिवार सुबह आपूर्ति शुरू होने पर चौराहे पर पानी का फव्वारा निकलने लगा। हजारों लीटर पानी बह गया। करीब दस हजार की आबादी के घरों में पानी नहीं आया। इसकी सूचना नगर निगम और जलकल को दी गई तो पानी की आपूर्ति बंद हुई। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर आकर निरीक्षण किया। जलकल जोन-6 के जेई सुशील कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की रविवार को टीम भेजकर मरम्मत कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें