फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, पांच लोग घायल

Mon, 26 Oct 2026 10:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महाराजपुर थाना
विज्ञापन

महाराजपुर के बैजाखेड़ा गांव में सोमवार को रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए। बैजाखेड़ा निवासी सनी निषाद का भाई आशू खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था। पड़ोसी सुखराम ने आशू के ट्यूबवेल से पानी मांगा। आशू ने पानी देने से मना किया तो सुखराम ने गालीगलौज की। विवाद मारपीट में बदल गया। शोर सुनकर विष्णु, सनी और समर पहुंचे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के 8-10 लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आशू, विष्णु, सनी, समर, सुखराम घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह के अनुसार दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें