सचेंडी के एक गांव में इंटरलॉकिंग लगाने का विरोध कर ग्रामीण ने परिजन संग ग्राम प्रधान को घर में घुसकर पीट दिया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। सचेंडी भीषी जरिगांव के प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गांव में 26 दिसंबर को इंटरलॉकिंग का कार्य करा रहे थे। इसी दाैरान रामनारायण कुरील ने निर्माण का विरोध किया और मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बीचबचाव कराया। थोड़ी देर बाद रामनारायण ने अपने लड़कों रोहित, मोहित, लड़कियों के साथ घर पर आकर डंडों से हमला कर दिया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।