रामनवमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बर्रा के कर्रही इलाके में स्थित मां स्वर्ग वासिनी मंदिर में रामनवमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में लोग डांसरों पर रुपये उड़ाते नजर आ रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में अश्लील डांस का वीडियो सामने आने के बाद बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।