फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस चेकिंग का मोबाइल से वीडियो बना रहे युवक को तमाचा जड़ने पर दरोगा निलंबित

Wed, 10 Dec 2025 10:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दरोगा का युवक को थप्पड़ मारने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर थानाक्षेत्र में मोबाइल से युवक का वीडियो बनाने पर एक दरोगा ने उसे तमाचा जड़ दिया। बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी युवक वीडियो बनाने लगा। थप्पड़ मारने के बाद पुलिस कर्मियों ने युवक से फोन छीनकर वीडियो डिलीट करने का प्रयास किया। इस दौरान युवक और पुलिस कर्मियों के बीच छीनाझपटी भी देखने को मिली। वीडियो कल्याणपुर क्राॅसिंग का बताया जा रहा है। युवक का नाम विकास और दरोगा का नाम पनकी रोड चौकी प्रभारी पुष्पराज सिंह है। मामले की एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने वीडियो की जांच कराई। इसके बाद डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने दरोगा पुष्पराज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर प्रकरण की जांच एसीपी कल्याणपुर को सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें