चमनगंज थाना क्षेत्र के नाला रोड निवासी निदा सरवत ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। निदा सरवत की दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 16 दिसंबर 2022 को उन्होंने मूलरूप से अमेठी के सलोन मिल्कियाना, हालपता परेड निवासी जुल्फिकार हुसैन उर्फ असद के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। उनके इन्कार करने पर जेठ व जेठानी के सामने पीटकर पति ने तलाक दे दिया। चमनगंज थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों पर मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम समेत अन्य, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।