शुक्रवार रात शोयल खान उर्फ रानू के साथ बिधनू निवासी आशीष उर्फ काशी ने मुमताज को मौत के घाट उतारा था। आशीष पुलिस चौकीदार का बेटा है। इनका एक तीसरा साथी धर्मेंद्र भी वारदात में शामिल है। पुलिस ने धर्मेंद्र को पकड़ रखा है जबकि आशीष, शोयल और आशीष वारदात के बाद हमीरपुर शोयल की बहन के घर निकल गए थे। वहां से चित्रकूट मानिकपुर और अब सूरत निकलने की आशंका है। वारदात के वक्त ही मुमताज ने गांव के शोयल उर्फ रानू को पहचान लिया था। पुलिस को तीनों के एक साथ और भागते वक्त रानू व आशीष के फुटेज भी मिले हैं।