फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अवसाद और नशे की लत के चलते दो युवकों ने दी जान, अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं घटनाएं

Thu, 23 Apr 2026 10:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवसाद और नशे की लत के चलते बुधवार को चकेरी और सेन पश्चिम पारा में दो युवकों ने जान दे दी। सेन पश्चिम पर थाना क्षेत्र के कुंज विहार निवासी सुग्रीम (24) 10 साल से अवसाद का शिकार थे। परिजन के अनुसार, उनका मनोचिकित्सक से इलाज भी चल रहा था। बुधवार देर रात उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, महाराजपुर थाना क्षेत्र के अलौलापुर गांव के धर्मपाल (45) चकेरी के संजीव नगर स्थित कंपनी में गार्ड थे। भाई हरनाम सिंह ने बताया कि धर्मपाल नशे के लती थे जिसके चलते घर में आए दिन विवाद होता था। बुधवार शाम उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर हैलट में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें