कानपुर के गोविंद नगर के अंतर्गत झांसी रेलवे लाइन दबौली वेस्ट रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शवों के मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों युवकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। सुबह राहगीरों ने झांसी रेलवे लाइन के अप और डाउन ट्रैक पर शवों के पड़े होने की सूचना दी थी।