पनकी में दो अलग-अलग ट्रैक पर दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पनकी के इंडस्टि्रयल एरिया के पास कानपुर झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार शाम एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके हो गई। दूसरी घटना पनकी पड़ाव के पास हुई है यहां देर शाम कानपुर दिल्ली ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि शव मोर्चरी भेजे गए हैं। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।