पनकी और गुजैनी इलाके में मंगलवार को दो महिलाओं ने फंदा लगाकर जान दे दी। पनकी के पनका बहादुरनगर निवासी अंकुश ने बताया कि पत्नी सीमा (27) परिवार से अलग रहने का दबाव बनाती थी। मंगलवार को इसी बात पर विवाद के बाद उसने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह आत्महत्या के बारे में पता चला। खिड़की से झांककर देखा तो सीमा का शव फंदे पर लटकता मिला। वहीं, गुजैनी के पिपौरी निवासी सूबेदार विश्वकर्मा की पत्नी ज्ञानवती (42) ने देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई संतोष शर्मा ने बताया कि वह कुछ महीनों से अवसाद में थी। इसी के चलते आत्महत्या की है।