सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार को आरपीएफ ने यात्रियों को परेशान करने के आरोप में दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धाराओं में कर्रवाई हुई। आरपीएफ थाना प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि किन्नरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम प्लेटफार्म नंबर छह और सात पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दोनों संदिग्ध हालात में घूमते मिले। पूछताछ करने पर दोनों ने हंगामा किया।