नौबस्ता पुलिस ने हलवाई के घर से करीब 16 लाख रुपये की चोरी के मामले में दो किशोरों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों को हंसपुरम स्थित तिवारी चौराहा के पास से पकड़ा। उनकी निशानदेही पर एक अंगूठी और 8560 रुपये बरामद किए हैं। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि हंसपुरम के रमन विहार निवासी हलवाई सुरेश पाल 15 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे घर लौटे तो चोरी का पता चला। पुलिस ने सुरेश की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। सीसी कैमरे फुटेज खंगालने के बाद हुलिये के आधार पर मंगलवार को आरोपियों को पकड़ा। नौबस्ता पुलिस के मुताबिक दोनों को बाल सुधार गृह इटावा भेजा गया है।