फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस भर्ती परीक्षा में दो सॉल्वर पकड़े, उम्र छिपाकर परीक्षा देने आया अभ्यर्थी भी गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2024 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में दो सॉल्वर पकड़े गए। वहीं एक अन्य अभ्यर्थी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में सॉल्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में 24 घंटे के भीतर पुलिस ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर दो सॉल्वर दबोचे हैं। वहीं, उम्र छिपाकर परीक्षा में शामिल हुए एक अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ किदवईनगर, कैंट और चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


माल रोड स्थित एलपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को अलीशाबाद मुजफ्फरपुर थाना टरियांब हरदोई निवासी फहीम अली परीक्षा देने पहुंचा। प्रथम पाली में परीक्षा के दौरान जब फहीम के दस्तावेज चेक किए गए तो उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट सन 2016 की पाई गई। इसमें उसकी जन्मतिथि तीन फरवरी 2000 अंकित थी। उससे अन्य दस्तावेज मांगे गए तो आधार कार्ड में उसकी जन्मतिथि एक जनवरी 1985 और ड्राइविंग लाइसेंस पर जन्मतिथि नौ जून 1989 निकली। कैंट पुलिस ने फहीम से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने उम्र घटाने के लिए 2016 में हाईस्कूल की परीक्षा दोबारा दी थी ताकि वह पुलिस भर्ती परीक्षा दे सके। पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी की धारा में एफआईआर दर्ज कर फहीम गिरफ्तार कर लिया है।

एक सॉल्वर पांच लाख तो दूसरे ने तीन लाख रुपये में किया था सौदा
1- साकेतनगर स्थित सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज में शनिवार को दूसरी पाली में परीक्षा देने आए सॉल्वर राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान निवासी नरेंद्र सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि कक्ष निरीक्षक देव नारायन सचान और आशीष गुप्ता ने सॉल्वर के बारे में सूचना दी थी। केंद्र पर शीतला बिहार काॅलोनी कालिका नगला आगरा निवासी रामदीन सिंह को परीक्षा देनी थी पर उसके स्थान पर नरेंद्र आया था। पुलिस से नरेंद्र ने बताया कि पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। आधे पैसे मिल चुके थे और बाकी परीक्षा देने के बाद मिलने थे। प्रवेश के दौरान जांच में नरेंद्र के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में फोटो भिन्न मिली। बाॅयोमीट्रिक स्कैनिंग में भी एजेंसी ने उसे संदिग्ध पाया। किदवईनगर पुलिस ने नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

2- चकेरी के कृष्णानगर स्थित जमुना देवी बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में रविवार को पहली पाली में ग्राम हिसेर नवादा खेड़ा आगरा निवासी संतवीर सिंह को परीक्षा देनी थी। उसके स्थान पर जलेसर एटा निवासी हरेंद्र कुमार परीक्षा देने पहुंच गया। जब आधार कार्ड चेक हुआ तो फिंगर प्रिंट भिन्न निकले। चकेरी पुलिस ने हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह संतवीर के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। हरेंद्र ने भी पुलिस भर्ती परीक्षा आगरा में दी थी और उसके बाद सीधे यहां आ गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें