फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भुवनेश्वर से गांजा तस्करी कर ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
भुवनेश्वर से तस्करी कर गांजा लाए दो अंतरराज्यीय तस्करों को आरपीएफ और जीआरपी ने दबोचा है। इनके कब्जे से 28 किलो 623 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है। बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते भी 24 किलो गांजा कानपुर सेंट्रल स्टेशन से बरामद कर तीन तस्कर दबोचे गए थे। आरपीएफ थाना प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह टीम के साथ गश्त पर थे। हैरिशगंज पुल के पास दो युवक पिट्ठू बैग लादे नजर आए। दोनों को रोक कर पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो टेप लगा रखे 22 बंडल बरामद हुए जिनमें गांजा था। उनकी पहचान पटना निवासी गौतम राय, मध्यप्रदेश निवासी महेश अहिरवार के रूप में हुई। जीआरपी थाने में केस दर्ज कराया गया है। यह दोनों ओडिशा के भुवनेश्वर से सस्ते दाम पर गंजा लाकर कानपुर व आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें