कानपुर के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिले दो लोगों की मौत हो गई। मूलरूप से कौशांबी के खोरांव निवासी राजकुमार (38) सूरत में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी प्रियंका और दो बेटे हैं। बड़े भाई रमेश चंद्र के अनुसार राजकुमार दो दिन पहले घर आने की सूचना देकर ट्रेन से कानपुर पहुंचे थे। रायपुरवा पुलिस ने उन्हें जीटी रोड पर अचेत अवस्था में पाया और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। परिजन ने हीट स्ट्रोक की आशंका जताई है। वहीं, गुजैनी की कच्ची बस्ती निवासी सुरेश बाघमर (45) प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। मंगलवार दोपहर वह शराब पीने के बाद धूप में सड़क किनारे पड़े मिले। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।