फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाकुंभ के लिए दो और स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी

Sat, 01 Feb 2025 05:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे दो और कुंभ मेला स्पेशल गाड़ियां चलाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशिकांंत त्रिपाठी ने बताया 08763 दुर्ग-टूंडला गाड़ी 5 फरवरी और 19 फरवरी को चलेगी। यह 6 फरवरी की सुबह 5:50 बजे प्रयागराज से चलेगी और 8:25 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी गाड़ी 08764 टूंडला-दुर्ग 6 फरवरी की शाम 5:10 पर टूंडला से चलकर 8:25 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। यहां से 8:30 बजे चलकर रात 2:05 पर प्रयागराज पहुंचाएगी। गाड़ी 08765 दुर्ग-टूंडला 14 फरवरी 2025 को दोपहर 1:50 बजे दुर्ग से रवाना होकर 15 फरवरी की सुबह 5:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यहां से 5:50 बजे चलकर रसुबह 8:25 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी गाड़ी 08766 15 फरवरी की शाम 5:10 पर टूंडला से रवाना होगी यह रात 8:25 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी। यहां से रात 8:30 बजे चलकर 16 फरवरी की सुबह 02:05 पर प्रयागराज पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें