तिलक समारोह में मारपीट व पथराव करने के मामले में पुलिस ने रविवार को 25-25 हजार के इनामी दो हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अब तक 11 लोगों को जेल भेज चुकी है। कर्नलगंज के लुधौरा निवासी राजा के बेटे शिवा का बुधवार को तिलक समारोह था। घर के पास स्थित शिवाला मंदिर परिसर के बाहर टेंट लगाकर खाने पीने का इंतजाम था। देर रात मोहल्ले के दबंग अदनान, बाबू, गुड्डू, बउआ, खुर्शीद, नदीम, छग्गा, इमरान, गुलाम गौस आदि 20 से 25 लोगों ने मारपीट और पथराव किया। पुलिस 25 लोगों पर मुकदमा दर्जकर नदीम, तौहीद व आसिफ, मो. सईद, नूर अली उर्फ पम्मा, इमरान, मो. मतीन, शाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रविवार को पुलिस ने कर्नलगंज के चूड़ी मोहाल निवासी हिस्ट्रीशीटर गुलाम गौस व हिस्ट्रीशीटर साकिब को धर दबोचा। कर्नलगंज थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों हिस्ट्रीशीटर 25 हजार के इनामिया थे। आरोपियों के पास से तमंचा बरामद किया गया है।