कानपुर में मंगलवार को डेंगू के दो रोगी मिले। सिविल लाइंस में 27 वर्षीय रोगी में डेंगू की पुष्टि हुई है। तेज बुखार के साथ प्लेटलेट्स कम होने पर जब अशोकनगर की 54 वर्षीय महिला को जांच की गई तो डेंगू निकला। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि डेंगू के मामले रोजाना शहर में मिल रहे हैं। लोगों को बचाव के प्रति जागरुक किया जा रहा है और क्षेत्र में एंटीलार्वा छिड़काव कराया जा रहा है।